आंधी तूफान के साथ दो दिन भारी बारिश की चेतावनी
ललितपुर, मई 28 -- ललितपुर। भीषण गर्मी से जूझ रहे जनपद में आगामी दो दिन 29 व 30 तारीख को आंधी और तूफान के साथ जोरदार बारिश की चेतावनी जारी करते हुए रेड अलर्ट घोषित किया है। जिसके बाद जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने जनपदवासियों को सावधानी और सुरक्षा के मनकों का पूर्णत: पालन करने के लिए अपील की है। मौसम विज्ञान विभाग की ओर जारी पूर्वानुमान रिपोर्ट के तहत दिनांक 29 मई को ललितपुर के लिए जो दिनों का रेड अलर्ट घोषित किया गया है। इस समयावधि के दौरान भारी वर्षा, आंधी-तूफान, अतिवृष्टि, आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। जिसके दृष्टिगत जनसामान्य की सुरक्षा, जनहानि और संपत्ति की क्षति को रोकने, त्वरित राहत व बचाव कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी ने आवश्यक सावधानी बरतने संग सुरक्षा के मानकों का पूर्णत: पालन करने की सभी नागरिकों से अपील की है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.