रुडकी, मई 1 -- मंगलौर, संवाददाता। गुरुवार की शाम मंगलौर क्षेत्र में आए आंधी-तूफान ने न केवल जनजीवन अस्त-व्यस्त किया, बल्कि एक परिवार का चिराग भी बुझा दिया। तेज हवाओं के चलते हुए एक सड़क हादसे में 41 वर्षीय व्यक्ति की जान चली गई। मृतक की पहचान एक स्थानीय स्कूल के बस चालक के रूप में हुई है, जो अपनी ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था। मोहल्ला खालसा, वाल्मीकि बस्ती निवासी संजय (41) गुरु ज्ञान सागर स्कूल में बस चालक के पद पर कार्यरत थे। गुरुवार देर शाम को स्कूल परिसर में बस खड़ी करने के बाद वह अपनी बाइक से वापस घर की ओर आ रहे थे। यह भी पढ़ें- रुड़की में आंधी तूफान में पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत जैसे ही उनकी बाइक कपूर हॉस्पिटल के निकट पहुंची, अचानक मौसम ने करवट ली और धूल भरी तेज आंधी चलने लगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...