आंधी-तूफान के बाद 48 घंटे से मुंडलाना समेत दर्जनभर गांवों में बिजली गुल
रुडकी, मई 15 -- मंगलौर, संवाददाता। बुधवार देर रात आए तेज आंधी-तूफान ने क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। लंढौरा उपखंड के मुंडलाना, शिखर, घोसीपुरा, आमखेड़ी समेत करीब 12 गांवों में बुधवार रात से बिजली गुल है। शुक्रवार देर शाम तक भी विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। लगातार दूसरे दिन भी बिजली नहीं आने से गांवों में पेयजल संकट गहरा गया है। उमस भरी गर्मी के बीच लोगों को पानी और रोजमर्रा के कार्यों के लिए परेशान होना पड़ रहा है। ग्रामीण वैकल्पिक व्यवस्था कर पीने के पानी का इंतजाम करने को मजबूर हैं। बताया जा रहा है कि तेज अंधड़ और हवाओं के कारण कई स्थानों पर बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हो गए तथा तार टूट गए, जिससे क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। यह भी पढ़ें- तीन दिन से बीच रोड पर पड़ा ट्रांसफॉर्मर, ग्रामीण बेहाल य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.