आंधी-तूफान के बाद शनिवार भोर तक दर्जनों गांवों में रहा ब्लैक आउट
कौशाम्बी, मई 30 -- विद्युत उपकेंद्र सरायअकिल के मंझनपुर फीडर की विद्युत आपूर्ति गुरुवार रात दो बजे आंधी-तूफान आने के बाद ठप हो गई। इसके बाद शुक्रवार को पूरे दिन व रात ब्लैक आउट रहा। शनिवार पूर्वान्ह 11 बजे एक घंटे के लिए आपूर्ति बहाल की गई। इसके बाद 12 बजे पुन: काट दी गई। बिजली न मिलने से मंझनपुर फीडर के लगभग 36 गांवों में बिजली व पेयजल को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। गुरुवार की रात/शुक्रवार भोर में आए तूफान के बाद से सरायअकिल विद्युत उपकेंद्र के मंझनपुर फीडर की आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई। शुक्रवार को सुबह से लेकर शाम तक लाइन मैन 11 हजार बोल्ट की लाइन में फाल्ट ढूंढ़ते रहे। शाम होने पर जैसे ही आपूर्ति के लिए कहा गया तो कोटिया पावर हाउस से सरायअकिल उपकेंद्र आने वाली 33 हजार लाइन में फाल्ट आ गया। शाम सात बजे तक इसे ठीक करने के बाद जब मंझनपुर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.