आंधी तूफान के बाद पेयजल, विद्युत व्यवस्था बहाली के लिए टीमें गठित
उरई, मई 30 -- उरई। संवाददाता जनपद में 28 की बीती रात आए तेज आंधी-तूफान एवं खराब मौसम के कारण कई क्षेत्रों में विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने के दृष्टिगत डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने तत्काल संज्ञान लेते हुए विद्युत विभाग, जल संस्थान एवं जल निगम के अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर राहत एवं पुनर्स्थापना कार्यों की समीक्षा की तथा युद्धस्तर पर कारवाही हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुविधाओं की बहाली प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी क्षेत्र में विद्युत अथवा पेयजल संकट की स्थिति नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देशित किया कि आंधी-तूफान से क्षतिग्रस्त विद्युत पोल, टूटे तारों एवं अन्य तकनीकी बाधाओं का सर्वेक्षण कार्य तेजी से पूर्ण करते हुए युद्धस्तर पर मरम्मत कर विद्युत आपूर्ति ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.