सहारनपुर, मई 30 -- सहारनपुर। गुरुवार रात आए भीषण तूफान और ओलावृष्टि के बाद नगर निगम ने राहत एवं पुनर्स्थापना कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया। नगर निगम की 12 टीमें, 15 जेसीबी, 8 हाइड्रा और 200 सफाई कर्मी रात से ही प्रभावित क्षेत्रों में जुटे रहे। रेड अलर्ट मिलते ही निगम ने आपदा प्रबंधन की तैयारी कर ली थी। तूफान के कारण शहर में करीब 120 स्थानों पर पेड़ और डालियां गिर गईं तथा 18 स्थानों पर बिजली के तार टूटने से कई मार्ग बाधित हो गए। जलभराव और नालियों के चोक होने की समस्या भी सामने आई। नगरायुक्त शिपू गिरी ने बताया कि दोपहर दो बजे तक 95 प्रतिशत मुख्य मार्गों को यातायात के लिए खोल दिया गया। यह भी पढ़ें- आंधी-तूफान का कहर : शहर से गांव तक जनजीवन अस्त-व्यस्त अस्पतालों, जलकल और प्रमुख मार्गों की बिजली आपूर्ति बहाल कराने के लिए विद्युत विभाग से सम...