मधुबनी, अप्रैल 30 -- धर्मेंद्र नारायण झा झंझारपुर। बुधवार शाम आए भीषण आंधी-तूफान ने अनुमंडल क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था की कमर तोड़ दी है। तेज हवाओं के कारण पावरग्रिड से लेकर ग्रामीण इलाकों तक दर्जनों स्थानों पर पेड़ और बांस गिर जाने से बिजली के तार और पोल को व्यापक क्षति पहुंची है। इस प्राकृतिक आपदा के कारण पिछले 20 घंटे से अधिक समय से झंझारपुर सहित आसपास के इलाकों की लगभग 30 लाख की आबादी अंधेरे में रहने को विवश है। यह भी पढ़ें- बांका: 15 घंटे से ठप रही बिजली आपूर्ति, बहाली का प्रयास जारीबिजली विभाग की स्थिति बिजली विभाग के अनुसार, पंडौल पावर ग्रिड और झंझारपुर पावर स्टेशन के बीच 33 हजार केवी की मुख्य लाइन पर तीन जगहों पर भारी पेड़ गिर गए हैं, जिससे तार टूटकर जमीन पर आ गए। इसके कारण झंझारपुर पावर स्टेशन और नगर परिषद, लखनौर, नारायणपुर ...