बांका, मई 1 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में बीते देर रात आई तेज आंधी और तूफान ने भारी तबाही मचाई। इस दौरान सैकड़ों शादी समारोह प्रभावित हुए, जहां तेज हवा के कारण पंडाल उड़ गए और बरातियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अचानक बदले मौसम ने खुशियों के माहौल को अव्यवस्था में बदल दिया। आंधी के साथ हुई तेज बारिश का असर विद्युत व्यवस्था पर भी पड़ा। करीब 15 घंटे तक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रही, जिससे आम जनजीवन प्रभावित रहा। विद्युत प्रशाखा कटोरिया के कनीय अभियंता युवराज ने बताया कि आंधी-तूफान के कारण सुईया थाना क्षेत्र के दर्जनों गांवों में जगह-जगह बिजली के पोल और तार क्षतिग्रस्त हो गए थे। यह भी पढ़ें- आंधी-तूफान का कहर: शादी समारोहों में उड़े पंडाल, 15 घंटे तक ठप रही बिजली आपूर्ति विभागीय कर्मियों की तत्परता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.