आंधी-तूफान और वज्रपात से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी
संभल, मई 30 -- जिले में बदलते मौसम और आंधी-तूफान की आशंका को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सत्य प्रिय सिंह ने लोगों की सुरक्षा के लिए विस्तृत एडवाइजरी जारी करते हुए सावधानी बरतने की अपील की है। प्रशासन ने खास तौर पर आंधी, तेज बारिश और आकाशीय बिजली के दौरान सुरक्षित रहने के उपाय बताए हैं। एडवाइजरी में कहा गया है कि आंधी-तूफान के दौरान लोग टिन की छत, पुराने और क्षतिग्रस्त मकानों, पेड़ों, बिजली के खंभों तथा मोबाइल टावरों से दूर रहें। घरों की छत या बाहर रखी भारी वस्तुओं को बांधकर सुरक्षित कर दें, ताकि तेज हवा में वे उड़कर नुकसान न पहुंचाएं। यह भी पढ़ें- प्रशासन ने आंधी-ंतूफान, वज्रपात एवं भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट किया जारी यात्रा के दौरान खराब मौसम होने पर सुरक्षित स्थान पर रुकने की सलाह दी गई है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.