आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश से गर्मी से राहत, जलभराव बना मुसीबत
शामली, जून 12 -- कांधला। कस्बे में देर रात आए तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश ने भीषण गर्मी से लोगों को राहत तो दिलाई, लेकिन इसके साथ ही नगर के कई क्षेत्रों में जलभराव की गंभीर समस्या भी खड़ी हो गई। नगर पालिका परिसर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्रमुख मार्गों पर पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कस्बे में गुरुवार देर रात मौसम ने अचानक करवट ली और तेज आंधी-तूफान के साथ हुई मूसलाधार बारिश ने कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत पहुंचाई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि भारी वर्षा के कारण नगर के विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया। रातभर हुई बारिश से नगर पालिका परिसर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.