लातेहार, अप्रैल 9 -- लातेहार, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड में रविवार की शाम आई तेज आंधी-तूफान और बारिश ने ग्रामीण क्षेत्रों में भारी तबाही मचा दी। अचानक आए इस प्राकृतिक आपदा से कई गरीब परिवारों के कच्चे मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गए, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। केडु गांव के पूजा कुमारी, रमेश उरांव, अनंती देवी व बारियातू जागीर के संजय साव ,वार्ड सदस्य आशीष सिंह ने गुरुवार को अंचल अधिकारी को अलग-अलग आवेदन देकर अपनी समस्या से अवगत कराया है। पीड़ितों ने बताया कि तेज आंधी और बारिश के कारण उनके कच्चे घर पूरी तरह गिर गए,जिससे उनके सामने रहने की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। उन्होंने यह भी बताया कि घर में रखे धान, चावल, मक्का सहित अन्य खाद्यान्न भी नष्ट हो गए हैं। इस कारण अब उनके सामने भोजन की भी गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। पीड़ित प...