मुजफ्फर नगर, मार्च 16 -- रविवार देर रात आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने जनपद में भारी तबाही मचाई। तेज हवाओं के चलते कई स्थानों पर दुकानों के फ्लैक्सी और टिनशेड उड़ गए, जिससे व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ा। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में खड़ी गेहूं और सरसों की फसल जमीन पर बिछ गई, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।रविवार रात अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवाओं के साथ आई आंधी और बारिश ने शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक असर दिखाया। शहर के कई बाजारों और सड़कों पर दुकानों के बाहर लगे फ्लैक्सी बोर्ड और टिनशेड तेज हवा में उड़कर दूर जा गिरे। कुछ स्थानों पर टिनशेड सड़क पर गिरने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि रात का समय होने के कारण किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन व्यापारियों को नुकसान हुआ है। वहीं जिले के ग्रामीण इलाकों म...