आंधी-तूफान और बारिश से बिजली व्यवस्था ध्वस्त, रातभर गुल रही आपूर्ति
रायबरेली, मई 29 -- लालगंज (रायबरेली) संवाददाता। रायबरेली में गुरूवार रात लगभग 12 बजे तेज आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश से विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। अचानक मौसम खराब होने के बाद नगर सहित ग्रामीण इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पूरी रात लोग अंधेरे में रहने को मजबूर रहे। तेज हवाओं और बारिश के चलते कई स्थानों पर फाल्ट आने की आशंका के मद्देनजर बिजली विभाग की टीमें सुबह से ही लाइनों की पड़ताल में जुट गई हैं। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने 33 केवीए लाइन, 11 हजार वोल्ट लाइन तथा एलटी लाइनों की जांच शुरू कर दी है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्र के बेलहनी और गौरा रूपई फीडर ब्रेकडाउन हो गए थे, जिसके चलते आसपास के कई गांवों की आपूर्ति प्रभावित रही। फीडरों में आए तकनीकी फाल्ट का पता लगाने के लिए कर्मचारियों को विभिन्न स्थानों पर भेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.