आंधी-तूफान और बारिश के बीच जिला प्रशासन अलर्ट
चम्पावत, जून 11 -- योगेश जोशी, चम्पावत। जिला मुख्यालय सहित आसपास के पर्वतीय व मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रहे मौसम परिवर्तन, आंधी-तूफान और वर्षा को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि मौसम की संवेदनशीलता के दृष्टिगत एक व्यापक और सुदृढ़ कार्ययोजना तैयार की गई है। उन्होंने सड़क निर्माण एजेंसियों लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग सहित संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वर्षा के कारण सड़कों पर उत्पन्न होने वाले गड्ढों को तत्काल प्रभाव से आरबीएम आदि सामग्री डालकर भरा जाए, ताकि आवागमन सुचारू बना रहे और किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.