आंधी-तूफान और ओवरलोड से शहर की बिजली व्यवस्था ध्वस्त, छह घंटे तक गुल रही सप्लाई
मुजफ्फर नगर, मई 31 -- मुजफ्फरनगर शनिवार की देर शाम आए तेज आंधी-तूफान और बढ़े हुए बिजली लोड के कारण शहर की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। शहर के कई मोहल्लों और बाजार क्षेत्रों में पांच से छह घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस के बीच भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।आंधी के दौरान कई स्थानों पर बिजली लाइनों में फाल्ट आ गया, जबकि कुछ क्षेत्रों में ओवरलोड के चलते ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। इसके कारण विद्युत विभाग को आपूर्ति बहाल करने में काफी समय लगा। लंबे समय तक बिजली नहीं आने से घरों में लगे इन्वर्टर भी जवाब दे गए और लोगों को रात गर्मी में गुजारनी पड़ी। यह भी पढ़ें- आंधी-तूफान से बिजली व्यवस्था ध्वस्त, अंधेरे में डूबे 150 गांव के लोग शहर के व्यावसायिक क्षेत्रों में भी बिजली संकट का असर साफ दिखाई दिया। निजी का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.