घाटशिला, मई 26 -- घाटशिला। सोमवार की शाम प्रखंड क्षेत्र में आई भीषण आंधी तूफान से प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में लाखो रुपये के समान के नुकसान होने की खबर है। प्रखंड क्षेत्र में दर्जनो घर के छप्पर उड़ने का लगातार समाचार मिल रहे है। अनेक गांवों का विद्युत संयोजन प्रखंड के पावर सब स्टेशन से कट गया है। हजारों पेड़ पौधे उखड़ गए हैं । दर्जनो विद्युत के खंभे और तार गिर गए हैं । जिसके कारण आंधी तुफान के 24 घंटे गुजर जाने के बाद भी कई ईलाकों में विद्युत व्यवस्था बहाल नही हो पायी है। धालभूमगढ़ पावर सब स्टेशन में खड़ा लगभग 45 फीट ऊंचा टावर हवा के झोंके से 11000 वोल्ट के कोकपाड़ा फीडर की तार पर गिर गया एवं पास के एक व्यवसाय की पानी टंकी फूट गई और छत को नुकसान पहुंचाया । यह भी पढ़ें- कटिहार: आंधी तूफान से चरमराई बिजली की व्यवस्था सहित कई टीन के मकान ...