लखीमपुरखीरी, जून 8 -- पसगवां। 25 मई की रात आंधी से प्रभावित विद्युत आपूर्ति 13 दिन बाद भी पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी है। जेबीगंज व उचौलिया विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े विभिन्न फीडरों पर अब भी तकनीकी खराबी बनी हुई है, जिससे क्षेत्र के तमाम गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित है। मोहद्दीयापुर सहित कई गांवों में हाई-लो वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ता परेशान हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षतिग्रस्त पोलों और ट्रांसफार्मरों को बदलने तथा मरम्मत कार्य में अपेक्षित तेजी नहीं दिखाई जा रही है। जबकि विभागीय अभिलेखों में अधिकांश क्षेत्रों में व्यवस्था सामान्य दर्शाई जा रही है, जमीनी हकीकत इससे अलग है। यह भी पढ़ें- कागजों में ही सिर्फ 18 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा ग्रामीणों के अनुसार कई गांवों में आधी आबादी को ही बिजली मिल पा रही है, जबकि शेष हिस्सों में आपू...