मथुरा, अप्रैल 1 -- मथुरा,मौसम का मिजाज एक बार फिर गड़बड़ाने लगा है। मंगलवार को दिनभर खिली तेज धूप के बाद सायं आंधी और बारिश से पारा फिर लुढ़क गया। आसमान में छाए घने बादलों के चलते दिन में ही अंधेरा छा गया। कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई, लेकिन कुछ देर बाद ही मेघ थम गए। कोसीकलां व ग्राम गिडोल में ओलावृष्टि भी हुई। आंधी और बारिश से मौसम सुहावना हो गया। आईएमडी ने 3 व 4 अप्रैल को पुन: बारिश की संभावना जतायी है। मार्च का महीना गुजर चुका है, लेकिन मौसम का बार-बार बादल रहा है। पिछले तीन-चार दिन से तेज धूप निकलने की वजह से अधिकतम तापमान में वृद्धि हो रही थी। इस बीच बीती रात से मौसम ने करवट बदलनी शुरु की। आसमान में घने बादल छाए और तेज हवाओं ने लोगों को राहत प्रदान की। रात में कहीं तेज तो कहीं बारिश हुई। इसके बाद सुबह लोग सोकर उठे तो आसमान साफ था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.