जौनपुर, अप्रैल 8 -- जौनपुर, संवाददाता। मौसम मंगलवार शाम को फिर बदल गया। रात आठ बजे के आसपास पहले आंधी आई फिर देखते देखते बूंदाबादी भी शुरू हो गई। खेतों में गेहूं की कटाई कर रहे किसानों को काम बंद करना पड़ा। मड़ाई का कार्य भी बाधित हो गया। अब गेहूं के डांठ भीग जाने से बुधवार को संभवत: मड़ाई और कटाई का कार्य नहीं हो सकेगा। सुबह आसमान में बादल छाए थे लेकिन फिर धूप हो गई। धूप इतनी कड़ी थी कि लोग सिर पर गमछा, टोपी लगाए बिना बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। अपराह्न तीन बजे से फिर बादल छा गए। तेज हवा चलने लगी। शाम को सात बजे के आसपास हवा और तेज हो गई। आठ बजे के बाद तेज आंधी आई और बूंदाबादी होने लगी। बदलापुर, महराजगंज, खुटहन, सुइथाकला आदि क्षेत्रों में आंधी और बूंदाबादी का विशेष असर रहा। मौसम का रुख देख कर किसानों की चिंता बढ़ गी है। वै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.