आंधी के साथ हुई बारिश, तपिश से मिली राहत
गाजीपुर, मई 29 -- गाजीपुर, हिन्दुस्तान टीम। जिले में शुक्रवार की सुबह मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। सुबह करीब साढ़े पांच बजे आसमान में घने काले बादलों का डेरा जमा हो गया। देखते ही देखते तेज हवा चलने लगी और झमाझम बारिश शुरू हो गई। मौसम में आए इस अचानक बदलाव से पिछले कुछ दिनों से तपिश और उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों को राहत मिली। हवा तेज चलने से कई जगहों पर पेड़ गिर गए जिससे बिजली की आपूर्ति भी प्रभावित रही। पिछले कई दिनों से चिलचिलाती धूप, उमस और लू चलने से लोग बेहाल थे। धूप लगने और डिहाइड्रेशन के कारण तेजी से बीमार हो रहे थे। इस बीच शुक्रवार की सुबह करीब साढ़ पांच बजे अचानक मौसम बदला और आसमान में काले बादल छा गए। तेज आंधी शुरू हो गई और देखते ही देखते बारिश होने लगी। करीब दो घंटे तक झमाझम बारिश हुई जिससे शहर के कई इलाकों में जलजमाव हो गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.