मैनपुरी, जून 13 -- जनपद का मौसम लगातार बदल रहा है। बीते पांच दिनों से लगातार दिन में हल्के बादलों के साथ धूप निकलती है और रात में तेज आंधी के साथ बारिश हो रही है। मध्य रात्रि को आंधी और बारिश होने से लोगों की नींद में व्यवधान पड़ जाता है। हालांकि ये मौसम फसलों के लिए अच्छा माना जा रहा है। भीषण गर्मी से भी राहत है। शनिवार को तड़के सुबह आंधी के साथ बारिश हुई। जिसमें कई पेड़ उखड़ गए। पाकिस्तान में बने पश्चिमी विक्षोभ का असर लगातार बना हुआ है। जिसके चलते मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। शनिवार को तड़के सुबह साढ़े तीन बजे तेज आंधी के साथ तेज बारिश भी हुई। शनिवार को ये आंधी और बारिश लगातार सुबह पांच बजे तक होती रही। लगातार पानी बरसने से जगह-जगह जलभराव हो गया। कच्चे रास्ते दलदल में बदल गए। लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर तेज आंधी...