सीवान, मई 30 -- सीवान। तेज आंधी के साथ आई मूसलाधार बारिश ने देखते ही देखते जिला मुख्यालय को शुक्रवार की सुबह पानी-पानी कर दिया। क्या मुख्य मार्ग और क्या गली-मोहल्ले, शहर के एसडीओ कार्यालय मुख्य मार्ग, अस्पताल मोड़, थाना मोड़, शांति वट वृक्ष से डीएवी मोड़, बबुनिया मोड़, राजेन्द्र पथ, तरवारा मोड़, स्टेशन रोड, सिसवन ढाला मोड़, पुरानी किला मुख्य मार्ग, अंसारी मोहल्ला व मेहिया कुम्हार टोली समेत पूरा शहर पानी-पानी हो गया। करीद दो घंटे की मूसलाधार बारिश ने एक बार फिर नगर परिषद की सफाई व्यवस्था की कलई खोलकर रख दी। जाम नाला व नाला बनाकर सड़कों को नीचे करने के कारण सही से पानी की निकासी नहीं होने से जिधर देखिए उधर ही संपूर्ण इलाका जलमग्न हो गया था। खासकर निचले हिस्सों में जल निकासी की समस्या से मोहल्लों में जलजमाव की समस्या फिर से खड़ी हो गई। यह भी...