मऊ, अप्रैल 4 -- मऊ, संवाददाता। जनपद में शुक्रवार को अचानक मौसम का मिजाज फिर बदल गया। सुबह के समय आसमान में हल्के बादल छाए थे लेकिन कुछ देर बाद धूप खिल गई और आसमान पूरी तरह साफ नजर आ रहा था, लेकिन दोपहर करीब एक बजे के बाद मौसम का रुख बदलने लगा। धीरे-धीरे आसमान में काले बादल छा गए और मौसम ठंडा हो गया। लगभग दो बजे शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में धूल भरी तेज आंधी, जबकि कुछ ग्रामीण क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इससे आम लोगों के साथ-साथ किसानों की चिंता भी बढ़ गई। हालांकि अधिकतम तापमान 41 तो न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रहा। जिलेभर में इन समय अगेती गेहूं की फसल पकने के बाद कटाई का कार्य चल रहा है। शुक्रवार को दोपहर बाद आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवा के साथ धूल भरी आंधी चलने लगी। जिससे सड़कों पर धूल का गुबार छा गया। वहीं दोहरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.