आगरा, अप्रैल 6 -- जनपद में लगातार तीन दिन से आंधी के साथ हो रही बारिश गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा रही है। किसान बारिश की वजह से गेहूं का दाना काला पड़ने की आशंका से परेशान हैं। शहर व कस्बों के बाजार दोपहर बाद बारिश शुरू होने से बेजार हो जा रहे हैं। बारिश के दौरान आसमान में आकाशी बिजली की गड़गड़ाहट से लोग आशंकित नजर आ रहे हैं। रविवार की सुबह मौसम साफ नजर आया तो किसानों ने राहत महसूस की। दोपहर बाद चार बजे आसमान में अचानक बादल छाना शुरू हो गए। आंधी के साथ तेज बारिश से खेतों में खड़ी फसलें गिर गईं और खेतों में कटी पड़ी फसल भीग रही है। किसानों ने बताया कि बारिश के कारण गेहूं का दाना काला पड़ने से नुकसान होगा। बे-मौसम बारिश रवी की फसल के लिए नुकसानदेह है। ढोलना के किसान नरेश कुमार ने कहा कि लगातार तीन दिन से हो रही बारिश के कारण किसान गेहूं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.