इटावा औरैया, अप्रैल 7 -- इटावा। शनिवार और रविवार की बारिश व ओलावृष्टि ने गेहूं की फसल का काफी नुकसान पहुंचाया। मंगलवार शाम एक बार फिर आंधी के साथ बारिश हुई, इससे फसलों को नुकसान पहुंचा है। जिले में एक लाख 16000 हेक्टेयर में रबी की फसल बोई जाती है। इसमें 90 हजार हेक्टेयर में गेहूं की बुवाई होती है। इस समय गेहूं की फसल पक गई है और उसकी कटाई का काम शुरू है। सोमवार को बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। मंगलवार को फिर मौसम बदला और आंधी के साथ बारिश होने लगी। किसानों ने बताया कि पहले तेज हवा और आंधी से फसल गिर गई और उसके बाद बारिश में भीग गई। चना और मक्का की फसल को भी नुकसान हुआ।ताखा क्षेत्र के किसानों का कहना है कि करीब 40 फीसदी नुकसान हुआ है। मंगलवार को बारिश से नुकसान और बढ़ने की आशंका है। बकेवर में गेहूं, बेझर,सरसों को नुकसान हुआ है। ग्राम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.