आंधी के साथ आयी बारिश से आफत, होर्डिंग्स भी उखड़े
शामली, मई 12 -- थाना भवन। सुबह के समय अचानक मौसम के बदलने से आंधी के साथ ही काले बादल घिर आए। बादलों की गर्जना के साथ ही बारिश भी हुई। आंधी में आम की फसल को भारी नुकसान हुआ है, जबकि आंधी में होर्डिंग्स आदि भी उखड़ गए। तूफान से किसान और ठेकेदार दोनों चिंतित हैं। शनिवार देर रात आए तेज तूफान ने थाना भवन नगर व आसपास के क्षेत्र में आम की फसल को खासा नुकसान पहुंचा। वही तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से गन्ने आदि की फसल को लाभ भी मिला। उधर दिल्ली-सहारनपुर हाइवे स्थित बिजली घर के पास ऊन तिराहे पर लगा विशाल लोहे का होर्डिंग आंधी के सामने टिक नहीं पाया और तेज आंधी की मार से मुड़कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। अचानक हुए इस हादसे से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला, गनीमत रही कि कोई व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया।आधी का सबसे बड़ा असर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.