आंधी के साथ आई बारिश, गिरी चारे की फसल
बिजनौर, जुलाई 12 -- शनिवार की देर रात तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। बारिश होने से खेत जलमग्न हो गए। आंधी के साथ बारिश से जहां किसानों की चारे की फसल गिर गई वहीं बारिश गन्ने की फसल के लिए मुफीद साबित होगी। रविवार की सुबह एक बार फिर धूप निकली और लोगों को गर्मी से परेशान होने पड़ा।बारिश किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। पिछले कई दिन लगातार बारिश हुई। शनिवार की देर रात आसमान में अचानक काले बादल आए और तेज हवा के साथ बारिश हुई। बारिश से एक बार फिर सड़कों से लेकर खेतों तक जलभराव हो गया। गन्ने की फसल के लिए बारिश रामबाण साबित होगी तो वहीं खादर क्षेत्र में गन्ने की फसल पानी से लबरेज हो गई है। ऐसे में खादर में गन्ने की फसल प्रभावित होगी। लगातार हो रही बारिश से खादर क्षेत्र के किसानों के लिए थोड़ी परेशानी बढ़ गई है। वहां गन्ने के खेतों में पानी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.