गंगापार, मई 19 -- सोरों, हिन्दुस्तान संवाद। प्रतापपुर विकास खंड के सोरों क्षेत्र में आई आंधी के सातवें दिन भी विद्युत व्यवस्था बहाल नहीं हो पाई है। फूलपुर विद्युत उपकेंद्र से संचालित बादशाहपुर फीडर के सिंधौरा, मीरपुर, मल्हीपुर, खानपुर डांडी, रामपुर, ठटा, लोढ़ीडीह, सुल्तानपुर सहित दर्जनों गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित है। उपभोक्ताओं में अब तक विद्युत सप्लाई नहीं चालू हो पाने से भारी आक्रोश है।आंधी के दौरान ही कंपोजिट विद्यालय सिंधौरा के भवन पर ग्यारह सौ वोल्ट का तार गिरा है। विभाग को सूचना होने के बाद भी कोई कर्मचारी ठीक करने नहीं आया। इसी तरह बिजली सप्लाई बाधित होने से गांव में पेयजल संकट हो गया है, क्योंकि अधिकांश घरों में पानी की व्यवस्था मोटर और सबमर्सिबल पर निर्भर है। यह भी पढ़ें- सात दिन से बिजली नहीं होने पर लोगों ने जाम किया सड़क ...