आंधी के बाद 16 घंटे बिजली रही गुल
गंगापार, मई 30 -- शुक्रवार भोर में आई तेज आंधी और बारिश ने कस्बा भारतगंज सहित आसपास के क्षेत्रों की विद्युत व्यवस्था को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। जगह-जगह पेड़ और टहनियां बिजली लाइनों पर गिर गईं, जिससे तार टूट गए और विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। इसका खामियाजा क्षेत्रवासियों को करीब 16 घंटे तक बिजली संकट के रूप में भुगतना पड़ा। आंधी के बाद सुबह से ही पूरा क्षेत्र बिजली संकट की चपेट में रहा। विद्युत विभाग की ओर से शाम करीब छह बजे आपूर्ति बहाल किया गया, लेकिन फेज व जमफर उड़ने तथा एलटी-एसटी लाइनों में आई तकनीकी खराबियों के कारण बिजली बाधित रही। यह भी पढ़ें- बनते-बनते फिर बिगड़ गई बिजली, अंधेरा कायम उपभोक्ता शिकायतें दर्ज कराते रहे। अधिकांश मोहल्लों में देर रात करीब 11 बजे आपूर्ति सामान्य हो सकी। लंबे समय तक बिजली गुल रहने से पेयजल व्यवस्था भी चर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.