पूर्णिया, मई 9 -- केनगर, एक संवाददाता। नगर पंचायत चम्पानगर के वार्ड 13 के चरैया रहिका कुशवाहा टोला स्थित गांधी चौक चरैया रहिका गांव में आंधी और बारिश के दौरान तार टूटने के बाद से बिजली ठप है।

विरोध प्रदर्शन की शुरुआत आक्रोशित लोगों द्वारा गांव में ही शनिवार सुबह चरैया रहिका से जगैली जाने वाली मुख्य सड़क पर बांस बल्ली लगाकर सड़क जाम कर विद्युत विभाग के विरुद्ध सामूहिक रूप से विरोध प्रदर्शन किया गया। एक घंटे तक सड़क जाम रहने की सूचना पाकर पहुंचे बुद्धिजीवियों ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझा कर जाम हटवाया।

बिजली की समस्या विरोध प्रदर्शन में शामिल लोगों द्वारा बताया गया कि कई दिनों से बिजली ठप है। खंभे पर लटक रही बिजली तार आंधी के कारण टूट गयी इसके बाद से बिजली ठप है। इस सबंध में कई बार विभागीय अधिकारियों को फोन पर समस्या से अवगत कराया गया।...