आंधी के बाद बिजली कर रही आंखमिचौली, उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल
गंगापार, मई 17 -- बीते बुधवार शाम आई आंधी के बाद भारतगंज कस्बे समेत आसपास के क्षेत्रों की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। दूसरे दिन आपूर्ति बहाल तो कर दी गई, लेकिन तब से बिजली की स्थिति बदहाल बनी हुई है। बिजली आते ही कुछ ही देर में फिर गुल हो जा रही है। लगातार ट्रिपिंग, बार-बार फाल्ट और लो वोल्टेज की समस्या ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली की आंखमिचौली लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। लोगों का कहना है कि यदि कुछ देर के लिए बिजली रहती भी है तो वोल्टेज इतना कम रहता है कि पंखे, कूलर, फ्रिज और पानी की मोटर तक ठीक से नहीं चल पा रहे हैं। यह भी पढ़ें- बभनी के 40 गांवों में तीन से बिजली आपूर्ति ठप वोल्टेज 150 तक सिमट जा रहा है, जिससे राहत नहीं मिल पा रही है। लगातार कटौती के कारण घरों के इन्वर्टर भी चार्ज न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.