मधुबनी, मार्च 20 -- मधुबनी,हिन्दुस्तान टीम। जिले में शुक्रवार देर शाम मौसम में अचानक बदलाव हुआ। शाम में पहले धूल भरी तेज आंधी चली। फिर गरज के साथ बारिश हुई। अचानक मौसम का मिजाज बदलने से लोग समझ नहीं पाये। बाजार में खरीदारी करने गये लोग आंधी के बाद बारिश में फंस गये। अचानक आई बारिश से राहगीर भींग गये। झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। शहर की कई सड़कों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी। आंधी के बाद शहर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग द्वारा 21 से 25 मार्च तक के मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल बने रह सकते हैं, जिसके चलते 21 से 22 मार्च के आसपास हल्की वर्षा की संभावना है। इस अवधि में कई स्थानों पर आकाशीय बिजली चमक सकती है। कुछ क्षेत्रों में तेज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.