उरई, मई 30 -- जालौन। तेज आंधी के दौरान धंतौली गांव में घूरे से उड़ी चिंगारी से मकान में आग लग गई। हादसे में गृहस्थी का सामान व भूसा जलने से लगभग डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार गांव के बाहर घूरे में कुछ सुलग रहा था। आंधी में चिंगारी उड़कर मुन्नालाल यादव के मकान तक पहुंच गई। देखते ही देखते आग ने पशुबाड़े और घरेलू सामान को चपेट में ले लिया। तेज हवा से आग भड़क गई, जिससे पशुबाड़े में रखा भूसा, कपड़े व गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। मुन्नालाल को करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ। यह भी पढ़ें- तूफान से मचाई तबाही, दो मरे, चित्रकूट एक्सप्रेस का पेंट्रो लॉक टूटा आग बढ़कर बगल में बृजमोहन के पशुबाड़े तक पहुंच गई, जहां रखा लगभग 30 हजार रुपये का भूसा जल गया। ग्रामीणों ने दमकल को सूचना दी, लेकिन तेज आंधी-बारिश के कारण गाड़ी गांव ...