आंधी के दौरान पेड़ की डाल गिरने से बुजुर्ग की दबकर मौत
चित्रकूट, मई 6 -- चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के मऊ (ब) निवासी 61 वर्षीय रामबहोरी की मंगलवार को शाम तेज आंधी व बारिश के दौरान पेड़ की डाल गिरने से दबकर मौत हो गई। बताते हैं कि रामबहोरी आंधी के दौरान बगीचे से घर जाते समय अचानक गायब हो गए थे। परिजनों ने रात भर उनकी खोजबीन की। लेकिन कहीं पता नहीं चला। आंधी के दौरान महुआ के पेड़ की गिरी डाल के नीचे गमछा नजर आने पर ग्रामीणों ने जब डाल हटाई तो रामबहोरी को उसके नीचे दबा पाया। देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने पुलिस व राजस्व टीम को अवगत कराया। मृतक के एक बेटा शारदा, चार बेटियां सुनैना, गुड्डन देवी, सुमित्रा व शोभा हैं। प्रभारी निरीक्षक भरतकूप उपेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि पेड़ की डाल के नीचे दबने से मौत की जानकारी परिजनों ने दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.