अमरोहा, मई 15 -- हसनपुर, संवाददाता। आंधी-बरसात ने बुधवार रात भी कहर बरपाया। जगह-जगह पेड़ उखड़ या टूट गए। आंधी के दौरान दरवाजा लगने से एक महिला घायल हो गई जबकि, दूसरी ओर उड़ी टीन पड़ोसी के घर गिरने से ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया।जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के गांव रुखालू में बुधवार देर शाम आंधी-बारिश के दौरान पड़ोसी का टीन शेड उड़कर रामपाल सिंह के घर पर गिर गया। रामपाल के टीन शेड में खड़ा ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर काफी देर तक अफरातफरी मची रही। उधर, नगर की अब्दुल्ला कालोनी में लोहे का भारी दरवाजा लगने से मुनीशा पत्नी असगर घायल हो गईं। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश में 12 घंटे ठप रही बिजली, कहीं पेड़ गिरे तो कहीं टीन शेड उड़ गईं उनके हाथ में फैक्चर हो गया। निजी अस्पताल से मेरठ रेफर किया गया है। उधर, कालोनी निवासी तसलीम पुत्र जुम्मा के कम...