एटा, अप्रैल 1 -- मंगलवार रात को आई तेज आंधी के दौरान वृद्धा छत से गिर गई। आगरा ले जाते समय रास्ते में वृद्धा की मौत हो गई। थाना निधौली कलां के गांव बलजीतपुर निवासी उर्मिला देवी (70) मंगलवार रात को छत पर बैठी हुई थी। अचानक तेज आंधी आने से वृद्धा से छत से नीचे गिर घायल हो गई। परिवारीजन मेडिकल कॉलेज लेकर आए। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने आगरा रेफर कर दिया। आगरा ले जाते समय रास्ते में वृद्धा की मौत हो गई। परिवारीजन शव को गांव ले आए। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। निधौलीकलां पुलिस के अनुसार घरवालों ने छत से गिरकर वृद्धा की मौत हो जाने की बात कही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।बिजली गिरने से झोपड़ी में लगी आगविकास खंड निधौली कलां के गांव नगला सेवा में नंदबाबा झोपड़ी डालकर...