प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 11 -- मानिकपुर, हिन्दुस्तान संवाद। आधी रात को आई आंधी और बारिश के दौरान पक्का मकान गिरकर धराशायी हो गया। आंधी आते देख युवक घर से बाहर निकल आया तो वह बाल-बाल बच गया। मानिकपुर थाना क्षेत्र के कुंज बिहारी का पुरवा गांव निवासी चित्रेश कुमार मौर्य ने हिल्ला चौराहा अंतामऊ में मानिकपुर लालाबाजार रोड पर मकान बनवाया है। नए मकान में मवेशियों के चारा भूषा के साथ गृहस्थी के अन्य सामान रखने के साथ ही वह उसी में रहता था। बुधवार आधी रात को आई आंधी-बारिश में पूरा मकान धराशायी हो गया, टीन शेड आदि उड़ कर बाहर जा गिरा। आंधी में टीन शेड के गिरने की आवाज सुन चित्रेश घर से बाहर सड़क पर आ गया, थोड़ी ही देर में मकान धराशायी हो गया। यह भी पढ़ें- तेज आंधी से उखड़े पेड़, उड़े छप्पर और टीन शेड घटना के बाद से वह सहम गया। यह भी पढ़ें- तेज आंधी में म...