सोनभद्र, मई 2 -- बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के चक चपकी गांव में शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे तेज आंधी के झोंके से 12 वर्षीय बालक बाउली में गिरकर डूब गया और उसकी मौत हो गई। इकलौते पुत्र की मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। चक चपकी गांव निवासी 12 वर्षीय संतोष कुमार पुत्र रामसुंदर अपने घर के पास स्थित बाउली के मेड़ पर खड़ा था। इसी दौरान अचानक तेज आंधी चलने लगी। आंधी के तेज झोंके से संतोष संतुलन खो बैठा और सीधे बाउली में जा गिरा। यह भी पढ़ें- वज्रपात से दो बच्चियों की मौत, एक घायल बाउली में पानी भरा होने के कारण वह डूब गया। घटना के कुछ ही देर बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बालक की मौत की खबर मिलते ही परिवार...