बांदा, मई 29 -- पैलानी। आंधी के झोके से नाव अनियंत्रित होकर नदी में पलट गई। इससे मछुआरे की डूबकर मौत हो गई। पैलानी थाना क्षेत्र के कुकुवा गांव निवासी देवीदीन पुत्र बदलू निषाद गुरुवार रात 9 बजे मछली का शिकार करने नदी किनारे अमलोर क्योटरा घाट पर गया था। छोटी नाव पर सवार होकर बैठा था। पास के ही कुछ बारी लगाने वाले लोगों ने देखा तो उसे बुलाया लेकिन वह नाव छोड़कर नहीं आया। थोड़ी देर बाद आंधी और तूफान के चलते नाव पानी में डूब गई। इधर सुबह जब वह घर नहीं लौटा तो परिजन नदी किनारे पहुंचे। जहां कुछ दूर उसका एक जूता कपड़े और टॉर्च नदी किनारे पड़े मिले। यह भी पढ़ें- तेज आंधी में दीवार गिरा, मलवे में दबकर एक व्यक्ति की मौत ग्रामीणों ने चार घंटे बाद देवी दिन का शव ढूंढ निकाला। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। देवीदीन के दो बेटे अशोक एवं रजनीश और दो ब...