कौशाम्बी, अप्रैल 5 -- शनिवार की रात जिले में आई तेज आंधी के चलते बड़े पैमाने पर विद्युत फॉल्ट की समस्या खड़ी हो गई। तारों के आपस में छू जाने अथवा पेड़ की डाली टकराने से जगह-जगह आपूर्ति बाधित हो गई। इसे लेकर उपभोक्ता रातभर संबंधित उपकेंद्र के सीयूजी पर फोन लगाते रहे। कहीं फॉल्ट रात में दूर हुआ तो कहीं आपूर्ति सुबह बहाल हुई तो कहीं पर रविवार सुबह से दोपहर तक कर्मचारी फॉल्ट डूढ़ते नजर आए। शनिवार की रात लगभग दस बजे से जिले भर में तेज आंधी चली। इसके बाद रह-रहकर हवाओं का झकोरा रात भर आता रहा। इस दौरान मुख्यालय मंझनपुर समेत जिले के सभी कस्बों व गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। मुख्यालय मंझनपुर में रात 12 बजे से फॉल्ट के चलते बाधित हुई बिजली आपूर्ति दो बजे के बाद बहाल हो सकी। लोग हैरान-परेशान रहे। यही हाल नगर पंचायत करारी, सरायअकिल का भी रहा। हालां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.