आंधी के चपेट में आए किसान की गई जान
प्रयागराज, जून 13 -- थरवई, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के डूडी बाग में शनिवार सुबह आंधी-पानी की चपेट में आए किसान की मौत हो गई। पूर्व प्रधान और परिजनों की सूचना पर थरवई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।कटियाही गांव निवासी 50 वर्षीय किसान गोरे लाल पासी नर्सरी डालने के लिए धान खरीदने थरवई बाजार गए थे। लौटते समय सुबह 10-11 के बीच वह साइकिल से डूडी बाग पहुंचा थे कि तेज आंधी, पानी की चपेट में आकर साइकिल सहित गिर गए। पानी बंद होने पर आसपास के लोगों ने देखा की एक व्यक्ति साइकिल सहित गिरा है। उसके पास पहुंचे तो वह मर चुका था। मौक़े पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गईं। पूर्व प्रधान मुन्ना यादव ने इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी। मौक़े पर पहुंची पुलिस ने तलाशी लीं तो जेब में मिले कागजात से उसकी पहचान हुई कटियाही गांव के गोरे लाल प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.