एटा, अप्रैल 6 -- बीते शनिवार और रविवार को लगातार दो दिनों आई तेज आंधी ने जिले की बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। आंधी के कारण अलीगंज, जलेसर, मारहरा, निधौली कला और एटा देहात क्षेत्रों में भारी नुकसान हुआ है। मुख्य रूप से 11 केवी लाइन के कुल 123 बिजली के पोल टूटकर गिरने से ग्रामीण इलाकों में तीसरे दिन भी बिजली के लिए हाहाकार मचा रहा। बीते दो दिन लगातार आई आंधी से अलीगंज तहसील क्षेत्र में बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर बड़े पैमाने पर ध्वस्त कर दिया। सोमवार को अलीगंज क्षेत्र के एसडीओ अतुल कुमार ने बताया कि आंधी के कारण अलीगंज देहात बिजलीघर की 11 केवी लाइन के 42 पोल टूटे। इसी प्रकार सराय अगहत बिजलीघर के 10 पोल और अमोघपुर बिजलीघर के छह पोल धराशायी हो गए। कुल मिलाकर अलीगंज क्षेत्र में 58 बिजली के पोल टूटने से क्षेत्र के करीब 70 से अधिक गांवो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.