प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 10 -- भीषण गर्मी के बीच जिले में मंगलवार शाम आए आंधी से मची तबाही का असर दूसरे दिन बुधवार को भी कम नहीं हुआ। जिले में टूटे विद्युत पोल, ट्रांसफॉर्मर 24 घंटे बाद तक दुरुस्त नहीं हो सके। इसके चलते लोग गर्मी से परेशान रहे। लोगों को पेयजल के लिए भी परेशान होना पड़ा। आंधी ने अंतू इलाके में जोरदार तबाही मचाई थी। कई जगह पेड़ और विद्युत पोल गिर गए थे। इसके चलते अंतू और संडवा चंडिका उपकेंद्र से जुड़े करीब 80 गांव की बिजली आपूर्ति 24 घंटे से ठप है। ग्रामीणों को भीषण गर्मी में पेयजल के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।विद्युत यह भी पढ़ें- आंधी में टूटे तार व पोल, 13 घंटे तक बाधित रही 193 गांवों की बिजली विभाग के अनुसार अंतू उपकेंद्र के क्षेत्र में 35 जबकि संडवा चंडिका उपकेंद्र क्षेत्र में 70 विद्युत पोल टूट गए हैं। इसक...