अमरोहा, अप्रैल 19 -- अमरोहा, संवाददाता। शुक्रवार शाम करीब नौ बजे बारिश की बौछार संग आई भयंकर आंधी ने जिले में जमकर कहर बरपाया। सड़कों पर पेड़ गिरने से जहां यातायात व्यवस्था पर असर पड़ा, वहीं लाइनों पर पेड़ गिरने से आपूर्ति ठप हो गई। आंधी से 24 बिजली पोल धराशाई हो गए। रफ्तार से चली आंधी में आठ ट्रांसफार्मर जल गए। इसके अलावा इतने ही ट्रांसफार्मर बुरी तरह डैमेज हुए। सबसे ज्यादा नौगावां सादात कस्बा समेत क्षेत्र के 40 गांवों में करीब 17 घंटे बाद आपूर्ति दोबारा बहाल हुई।धूलभरी भयंकर आंधी की रफ्तार के आगे बेबस हुए भारी भरकम पेड़ भी 33 व 11 केवी लाइनों को तोड़ते हुए सड़कों पर आ गए। यह भी पढ़ें- आंधी से नौगावां सादात में रातभर गुल रही बिजली इससे शहर समेत ग्रामीण इलाकों में अंधेरा पसर गया। पुलिस ने सड़कों से किसी तरह पेड़ों को हटवाकर यातायात व्यवस्...