आंधी का कहर, घर पर गिरा 70 साल पुराना विशालकाय पीपल
फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 5 -- नवाबगंज। कस्बे के मोहल्ला सलेमपुर बरतल में शुक्रवार रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे आई तेज आंधी ने भारी तबाही मचाई। यहां एक करीब 70 वर्ष पुराना विशालकाय पीपल का पेड़ टूटकर निवासी राजकुमार के कच्चे मकान पर जा गिरा। हादसे के वक्त घर के अंदर सो रहे राजकुमार, उनकी पत्नी काजल और छह वर्षीय बेटी सृष्टि मलबे में दब गए। सभासद ललित श्रीवास्तव और लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला। घायलों को तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। इस हादसे में राजकुमार का आशियाना पूरी तरह तबाह हो गया है। गृहस्थी का सारा सामान मलबे में दबने से भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। राजकुमार मजदूरी करके अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.