इटावा औरैया, जून 12 -- इटावा। आंधी के बाद हल्की बारिश होते ही गुरुवार की आधी रात कई क्षेत्र में बिजली गुल हो गई। सुबह के समय मरम्मत का काम शुरू किया गया। इसके चलते सुबह के समय पानी की सप्लाई भी प्रभावित हुई। शुक्रवार को दिन में भी तेज हवा चलने की संभावना बताई जा रही है। गुरुवार रात करीब 3:00 आंधी चलने लगी। इसके चलते कई क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। सुबह के समय हल्की बारिश हुई। जब बिजली सप्लाई दोबारा चालू की गई तो कई स्थानों पर फाल्ट हो चुके थे। इसके चलते बिजली बहाल नहीं हो सकी। सुबह मरम्मत का काम शुरू किया गया तब कहीं जाकर बिजली सप्लाई बहाल हो सकी। यह भी पढ़ें- रात और दोपहर में फाल्ट के कारण गुल रही बत्ती बिगड़े मौसम के चलते सुबह 3:00 बजे से लेकर 8:00 तक बिजली की आवाजाही बनी रही। बदले मौसम की वजह से गर्मी से राहत तो मिली लेकिन ...