शामली, जून 12 -- शामली। जिले में देर रात शुरू हुई बूंदाबादी देखते ही देखते झमाझम बारिश में बदल गई। रातभर रुक रुककर आंधी और मूसलाधार बारिश से मौसम सुहावना हो गया। जबकि शहर एवं देहात क्षेत्रों में रातभर बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसके चलते पेजयलापूर्ति भी बाधित रही। देहात क्षेत्रों में बिजली दस बजे के बाद ही सुचारू हो सकी। बारिश से जहां मौसम सुहावना हो गया वहीं फसलों के लिए भी बारिश को वरदान माना जा रहा है। पिछले कई दिनों से जिले में तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग परेशान थे, लेकिन शुक्रवार को मौसम का अधितम तापमान 32 डिग्री सैल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। पिछले तीन दिनों की बात करे तो तापमान में 9 डिग्री सैल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। गुरूवार देर रात मौसम ने अचानक करवट ली और बूंदाबादी शुरू हो गई। कुछ ही देर म...