रामपुर, अप्रैल 8 -- रामपुर। लगातार बदल रहे मौसम ने किसानों की धुकधुकी बढ़ा दी है। जिसकी वजह है कि अभी भी किसानों की अधिकतर गेहूं की फसल खेतों पर खड़ी है। समय न मिल पाने के कारण किसान कटाई नहीं कर पा रहे हैं। आए दिन होने वाली बूंदाबांदी से किसानों को चिंता है कि अगर समय से कटाई नहीं हुई तो उनको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि हवा 14 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली। दिनभर धुंध छायी रही और शाम को आंधी और बूंदाबांदी हुई, जिससे नगर समेत देहात में कई स्थानों पर बिजली गुल हो गई। इसके अलावा कई स्थानों पर मार्गों पर पेड़ भी गिर गए। इस बार कभी चटक धूप के साथ गर्मी पड़ने लगती है तो कभी बारिश होने से मौसम बदल जाता है। पिछले कई दिनों से लगातार बदल रहा मौसम बीमारियों को भी बढ़ा...