मुंगेर, मार्च 22 -- असरगंज, निज संवाददाता। शुक्रवार की देर शाम प्रखंड क्षेत्र में तेज आंधी के साथ बारिश एवं ओला पड़ने से रबी एवं आम की फसल को व्यापक नुकसान हुआ है। आंधी एवं बारिश से आम के मंजर एवं छोटे टिकोले के दाने झड़ गये। आंधी और बारिश से गेहूं एवं मकई की फसल खेत में जमे पानी में िगर गये हैं। ढोल पहाड़ी के किसान राजीव कुमार ने बताया कि बारिश एवं ओला पड़ने से चना, मसूर ,मटर, खेसारी एवं प्याज की फसल को काफी नुकसान हुआ है। चौरगांव उत्तरवारी टोला की प्रियंका देवी ने बताया कि की मसूर,खेसारी काटकर तैयारी के लिए खलिहान में रखा था। रात में बारिश के कारण खलिहान में पानी जम गया, जिसके कारण व्यापक नुकसान हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...