बिजनौर, मई 12 -- बिजनौर। मंगलवार सुबह तेज आंधी के साथ हुई बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। नगीना, किरतपुर, धामपुर और शेरकोट क्षेत्र में सुबह करीब सात बजे आसमान में काले बादल छा गए और मुसलधार बारिश हुई। वहीं बिजनौर नगर में हल्की बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम में ठंडक घुल गई। कई दिनों से पड़ रही तेज धूप और उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश का असर केवल लोगों पर ही नहीं बल्कि पक्षियों और जानवरों पर भी दिखाई दिया। किसानों के चेहरे भी खिल उठे, क्योंकि बारिश को गन्ने की फसल के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। अचानक बदले मौसम ने पूरे जिले में सुहावने माहौल का एहसास कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.